DniNews.Live

संभल में शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर में आग:50 हजार रुपए से अधिक का सामान और नकदी जलकर राख

संभल में शॉर्ट सर्किट के कारण एक जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित दुकान में आधी रात को हुई इस घटना में ₹50,000 से अधिक का सामान और ₹4,000 की नकदी जलकर राख हो गई। यह घटना सरायतरीन के मोहल्ला दरबार में हाजी मोहम्मद आरिफ की दुकान पर हुई। मोहम्मद आरिफ ने रात करीब 1:30 बजे अपनी दुकान बंद की थी। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद, रात 3 बजे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर मोहम्मद आरिफ अपने बेटे और परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर बर्बाद हो गया। इसमें ₹4,000 की बिक्री की नकदी, कोल्डड्रिंक की बोतलें, बिस्कुट, चॉकलेट, फ्रिज और अन्य किराना सामान शामिल था। दुकानदार के अनुसार, उन्हें लगभग ₹50,000 का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायतरीन पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि, जनरल स्टोर मालिक ने पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *