DniNews.Live

संभल में यूपी बोर्ड कॉपी जांच में 61% काम पूरा:7 दिन में 1.47 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, 1 अप्रैल तक पूरा होगा काम

संभल में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का 61.01 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिले में कुल 2,41,397 कॉपियों में से सात दिनों में 1,47,740 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बुधवार को बताया कि सातवें दिन 657 परीक्षकों ने कुल 31,137 कॉपियां जांचीं। इनमें इंटरमीडिएट की 12,544 और हाईस्कूल की 18,593 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। सात दिनों में इंटरमीडिएट की 61,564 और हाईस्कूल की 86,176 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। यह कार्य 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगा। केंद्रवार मूल्यांकन स्थिति कड़ी निगरानी में हो रहा मूल्यांकन सभी पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात हैं, जबकि कंट्रोल रूम से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षकों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं और बिना आईडी के किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। केंद्रों के खुलने और बंद होने का समय भी रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। इतने परीक्षार्थी हुए थे शामिल इस वर्ष 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षाओं में संभल जिले से कुल 51,432 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 27,786 इंटरमीडिएट और 23,646 हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं थे। प्रशासन का दावा है कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर परिणाम समय पर घोषित किए जाएंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *