Breaking News

संभल में मासूम बच्ची से छेड़छाड़:शादी कार्यक्रम में हुई घटना, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज


                 संभल में मासूम बच्ची से छेड़छाड़:शादी कार्यक्रम में हुई घटना, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

संभल में मासूम बच्ची से छेड़छाड़:शादी कार्यक्रम में हुई घटना, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

संभल में एक शादी कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ से खाना बनाने आए एक युवक ने 6 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ की है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। यह घटना संभल जनपद के कोतवाली गुन्नौर कस्बा क्षेत्र की है। बीते शुक्रवार, 3 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे, मोहल्ले में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। अलीगढ़ निवासी आदिल पुत्र असगर अली, जो शादी में खाना बनाने आया था, उसने अन्य बच्चों के साथ खेल रही 6 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के एक कोने में ले जाकर गलत हरकत की। बच्ची डर गई और घर जाकर अपने चाचा से लिपट गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी आदिल फारूकी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 9M व 10 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद शोर मचाने पर अलीगढ़ से खाना बनाने आया आरोपी आदिल मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *