संभल में महर्षि कश्यप, निषाद राज की शोभायात्रा आज:आठ गांवों से गुजरेगी, मंत्री डॉ. संजय निषाद होंगे शामिल

संभल में आज भगवान महर्षि कश्यप और निषाद राज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आठ गांवों से होकर गुजरेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। पुलिस-प्रशासन ने शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। शोभायात्रा का आयोजन बुधवार दोपहर 2 बजे जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव खानपुर सराय उर्फ आलमपुर में होगा। इसके साथ ही एक विशाल जनसभा भी आयोजित की जाएगी। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद मुख्य अतिथि के रूप में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह शोभायात्रा गांव खानपुर सराय उर्फ आलमपुर से शुरू होकर छछैरा, तिगरी, भवानीपुर, फतेहपुर सराय, मोहम्मदपुर टांडा, करेली, हाफिजपुर और भारतल मदापुर से गुजरेगी। शोभायात्रा में भगवान महर्षि कश्यप, भगवान श्रीराम के आत्म बालसखा निषाद राज और गोरिल्ला भालू कलाकार की झांकियां तथा बैंड-बाजे शामिल होंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein