Breaking News

संभल में परिवार को बंधक बनाकर 8 लाख की लूट:घर में घुसकर बदमाशों ने तमंचे से धमकाया, पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया


                 संभल में परिवार को बंधक बनाकर 8 लाख की लूट:घर में घुसकर बदमाशों ने तमंचे से धमकाया, पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया

संभल में परिवार को बंधक बनाकर 8 लाख की लूट:घर में घुसकर बदमाशों ने तमंचे से धमकाया, पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया

संभल में मध्यरात्रि में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक राजमिस्त्री के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने नकदी और जेवरात समेत लगभग 8 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। उक्त घटना संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के नरेठा मोहम्मदपुर गांव की है। शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे तीन-चार नकाबपोश और हथियारों से लैस बदमाश अल्लाहदिया के पुत्र मतीन अहमद के घर में दीवार फांदकर दाखिल हुए। मतीन अहमद राजमिस्त्री हैं। बदमाशों ने बरामदे में सो रहे मतीन और उनकी पत्नी शमशीदा खातून को बंधक बना लिया। उन्हें कमरे के अंदर ले जाकर हथियारों के बल पर शमशीदा और पुत्रवधू गुलफ्शा खातून के गले और कानों से सोने-चांदी के जेवर उतरवा लिए। इसके बाद, बदमाशों ने दूसरे कमरे में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी, जेवर और नए कपड़ों से भरा संदूक समेत कुल लगभग 8 लाख रुपये का सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने गुटखा खाया और बीड़ी पी। उन्होंने परिवार को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और सभी को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार का हाल जानने पहुंचे। पीड़ित परिवार ने डायल 112 और स्थानीय थाने को सूचना दी। दोपहर बाद दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। आपको बता दें कि घर में लूटपाट करने पहुंचे बदमाशों में से एक बदमाश ने गुटखा खाया तो दूसरे ने बीड़ी पी और घर के मुख्य दरवाजे से फरार हो गए। बदमाशों ने राजमिस्त्री के बेटों के बारे में जानकारी ली क्या करते हैं और क्या नहीं करते हैं कहां रहते हैं। किसी राजवीर सिंह के घर के बारे में भी छानबीन की लेकिन राजमिस्त्री ने कहा कि ऐसा कोई नाम का व्यक्ति यहां नहीं रहता है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *