संभल में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति ने अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा और प्रकटोत्सव कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड का विमोचन किया। यह बैठक रविवार शाम 4 बजे कोतवाली क्षेत्र के प्राचीन सूर्यकुंड मंदिर में हुई। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर उत्साह व्यक्त किया। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी भगवान विष्णु के छठे अवतार और भगवान कल्कि के गुरु भगवान परशुराम को समर्पित भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने शोभायात्रा के मार्ग की जानकारी दी। यह शोभायात्रा अक्षय तृतीया के अवसर पर पातालेश्वर मंदिर, पक्का बाग से शुरू होकर शिव मंदिर, मुन्नी माता मंदिर, मणिकर्णिका तीर्थ, श्रीकल्कि मंदिर, सरथल चौकी होते हुए परशुराम चौक शंकर कॉलेज और परशुराम मंदिर पर समाप्त होगी। संभल शहर में कुल छह स्थानों पर भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें हयातनगर जर्मन मंदिर, पक्का बाग मंदिर, मुन्नी माता मंदिर और चोहट्टा महादेव मंदिर शामिल हैं। बैठक में प्रदीप शुक्ला, शशिभूषण शास्त्री, संजीव सारस्वत, प्रीमोद शर्मा, विकेश शर्मा, राजीव भारद्वाज, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, गंगसरण शर्मा और राहुल शर्मा ने अपने विचार रखे। उन्होंने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान विनीत शुक्ला, विनीत शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रभाकर शुक्ला, दयाशंकर लट्ठे, शिवओम शुक्ला, अमित शुक्ला, शंकर शर्मा, अमन पूठिया, कपिल, हरित गौड़, विशाल शर्मा, अमित शर्मा, नवीन प्रकाश शर्मा, राज कुमार शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। समिति ने निर्णय लिया है कि इस अवसर पर समस्त सनातन समाज को आमंत्रित किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शोभायात्रा और प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शामिल कर इसे सफल बनाना है। राजकुमार शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा का पहला निमंत्रण भगवान परशुराम के चरणों में दिया गया है, जिसके साथ ही निमंत्रण कार्ड का विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी सनातनी प्रेमियों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply