DniNews.Live

संभल में टेंपो-अर्टिगा की टक्कर में घायल युवक की मौत:5 लोगों की पहले जा चुकी जान, आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर हुआ था हादसा

संभल के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। 22 मार्च को हुई इस दुर्घटना में पहले पांच लोगों की मौत हुई थी, जबकि दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में बहजोई के गांव अकबरपुर निवासी शौकीन (32 वर्षीय) पुत्र रफी की पांच दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। वहीं, अर्टिगा गाड़ी के चालक कृपाल (35 वर्षीय) पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव लहरा नगला श्याम, थाना जुनावई ने भी चार दिन के इलाज के बाद मंगलवार शाम को अस्पताल में दम तोड़ दिया। कृपाल अपने भतीजे प्रियांशु (14 वर्षीय) पुत्र रामगोपाल को मोबाइल दिलाने जा रहे थे, प्रियांशु का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के दिन, 22 मार्च को ही पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें पाठकपुर की मढैया निवासी राजेश (20 वर्षीय) पुत्र कल्लू, बहजोई के गांव रायपुर कलां निवासी रजनी (14 वर्षीय) पुत्री ओमपाल, मानकपुर, थाना धनारी निवासी किशोरी लाल (40 वर्षीय) पुत्र झंडू सिंह और गुन्नौर निवासी जमीला पत्नी जमील शामिल थे। मृतक अर्टिगा चालक कृपाल अविवाहित थे और उन्होंने छह महीने पहले ही यह गाड़ी खरीदी थी। वह कस्बा बबराला से अपने भतीजे प्रियांशु को मोबाइल दिलाने जा रहे थे, तभी उनकी अर्टिगा की सवारियों से भरे एक टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में रजनी के पिता ओमपाल और दो साल के भाई कुलदीप को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया था। रजनी की मां प्रवेश और बहन सलोनी का भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुन्नौर निवासी फरजाना (25 वर्षीय) पुत्री भूरे भी इस दुर्घटना में घायल हुई हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अर्टिगा चालक कृपाल के बाद थाना बहजोई के गांव अकबरपुर निवासी शौकीन की भी मौत हो गई है। उन्होंने पुष्टि की कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक किशोरी लाल के बेटे प्रेमचंद ने अर्टिगा चालक नगला श्याम निवासी कृपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *