DniNews.Live

संभल में झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील:सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण कर बच्चे को अस्पताल भेजा, FIR के निर्देश दिए


                 संभल में झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील:सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण कर बच्चे को अस्पताल भेजा, FIR के निर्देश दिए

संभल में झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील:सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण कर बच्चे को अस्पताल भेजा, FIR के निर्देश दिए

संभल के हजरतनगर गढ़ी गांव में नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। अनियमितताएं पाए जाने के बाद क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया है। संबंधित डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। बुधवार को निरीक्षण के दौरान, क्लीनिक में अनस नामक एक युवक कंपाउंडर के रूप में कार्यरत मिला। मौके पर शबाना अपनी बेटी इनाया के टाइफाइड के इलाज के लिए मौजूद थीं। इसके अलावा, टाइफाइड के उपचार के लिए भर्ती एक बच्चा अरहान भी मिला, जिसके साथ उसकी नानी गुलिस्ता थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह क्लीनिक हजरतनगर गढ़ी निवासी मुस्लिम पुत्र नजमुद्दीन चलाता है, जो स्वयं को डॉक्टर बताता है। मजिस्ट्रेट ने मुस्लिम को मौके पर बुलाने का निर्देश दिया, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी वह उपस्थित नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों ने पुष्टि की कि मुस्लिम के पास चिकित्सा कार्य करने की कोई वैध डिग्री नहीं है। क्लीनिक में कोई पंजीकरण या संचालन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इन तथ्यों के आधार पर, मुस्लिम प्रथम दृष्ट्या एक झोलाछाप डॉक्टर प्रतीत हुआ। इसके बाद, सी.एच.सी. हजरतनगर गढ़ी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा को मौके पर बुलाया गया। डॉ. वसुंधरा की देखरेख में क्लीनिक में भर्ती बच्चे अरहान को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। झोलाछाप डॉक्टर द्वारा क्लीनिक संचालित किए जाने और वैध अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने के कारण, क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डॉ. मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी (क्वैक्स), को इस क्लीनिक के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक जांच के बाद संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *