DniNews.Live

संभल में गौवंश अवशेष मिलने पर हंगामा:विहिप-बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने अवशेष पोस्टमार्टम को भेजे

संभल में गौवंश अवशेष मिलने की सूचना के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडी किशनदास सराय की है। ग्रामीणों से गौवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिला संयोजक शक्ति शर्मा, जिला सत्संग प्रमुख शशांक शर्मा और जिला धर्म प्रचार प्रमुख अतुल गुप्ता मौके पर पहुंचे। कूड़े वाले स्थान पर कुछ अवशेष मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं की सूचना पर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे की है और वे शाम 4 से 5 बजे तक वहीं मौजूद रहे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं की मांग के बाद बरामद अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला धर्म प्रचार प्रमुख अतुल गुप्ता ने कहा कि गौवंश से जुड़ी ऐसी घटनाएं कुछ लोगों द्वारा समाज में विभाजन और नफरत फैलाने के उद्देश्य से की जाती हैं। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की सूचना पर वह स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एक गौवंशीय पशु की मौत के बाद उसे दफनाया गया था, और किसी जानवर ने उसके कुछ अवशेष खींच लिए थे, जो वहां पड़े मिले। सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *