DniNews.Live

संभल में ओटीपी के 5 दिन बाद सिलेंडर डिलीवरी:केवाईसी अधूरी और मोबाइल बदलने से उपभोक्ता परेशान, चूल्हे पर बन रहा खाना

संभल में एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को केवाईसी अधूरी होने और मोबाइल नंबर बदलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता सिलेंडर खत्म होने के बाद भी डिलीवरी नहीं मिलने से परेशान हैं, जिसके चलते उन्हें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। बुधवार को संभल कोतवाली क्षेत्र की 10 गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। इनमें कई ऐसे उपभोक्ता भी शामिल थे, जो अपनी केवाईसी अपडेट कराने के लिए लगातार एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग ने बताया कि जनपद संभल में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। जिले में कुल 39 गैस एजेंसियां हैं, जिनसे 4.50 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन लगभग 13,000 सिलेंडर की बुकिंग और उतनी ही डिलीवरी हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं की परेशानी का मुख्य कारण कई सालों से केवाईसी अपडेट न कराना या मोबाइल नंबर बदल जाना है, जिससे ओटीपी नहीं आ पा रहा है। आलम सराय निवासी अमन कुमार ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्होंने दो महीने पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी वाले कभी किसी को सिलेंडर दे देते हैं और कभी किसी को। आज भी सिलेंडर मांगने पर उन्हें कल या परसों आने को कहा गया। अमन कुमार ने बताया कि गैस खत्म होने के बाद उन्हें घर पर चूल्हे पर रोटी बनवानी पड़ रही है और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए अतिरिक्त पैसे देने की पेशकश भी की, लेकिन फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया। माजिद ने बताया कि सिलेंडर खत्म हुए तीन दिन हो गए हैं और यहां डोडा गैस एजेंसी पर चार चक्का लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला है। पंजू सराय की जीनत परवीन ने कहा कि गैस बुक करने के लिए डोडा गैस एजेंसी पर आए थे बुक हो गई है। गांव भतावली राघवेंद्र सिंह ने बताया कि केवाईसी करने के लिए आए हैं हमारी किताब जमा कर ली गई है 2 घंटे के बाद जानकारी देने के लिए कह रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *