DniNews.Live

संभल में ईद की चांद रात पर खरीदारी:फूलमाला ₹30 से ₹80, इत्र ₹20 से हजार रुपए तक बिका, ₹100 की नग वाली टोपी की डिमांड

संभल में अलविदा जुमे की नमाज के बाद ईद-उल-फितर की तैयारियां तेज हो गई हैं। चांद रात के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शुक्रवार रात 11 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करते दिखे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। ईद के लिए मिठाइयां, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स, इत्र, गुलाब, मोगरा और मोतिया के फूल, जूते-चप्पल तथा कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है। मध्यम वर्ग से लेकर अमीर-गरीब सभी लोग ईद को खुशी से मनाने के लिए नए कपड़े और घर की सजावट का सामान खरीद रहे हैं। सुबह हुई बारिश के कारण शुरुआत में बाजारों में रौनक कम थी, लेकिन शाम होते ही भीड़ उमड़ पड़ी। इत्र का व्यापार करने वाले तारिक हुसैन ने बताया कि सुबह बारिश के कारण काम हल्का रहा। वहीं, दुकानदार मोहम्मद रेहान ने कहा कि ₹100 वाली नाग टोपी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है, हालांकि ₹200, ₹300 और ₹500 तक की टोपियां भी उपलब्ध हैं। कॉस्मेटिक दुकानदार मोहम्मद नबील अहमद ने भी पुष्टि की कि सुबह बारिश के बाद बाजार में रौनक नहीं थी, लेकिन शाम और रात में अच्छी बिक्री हुई है। उन्होंने कहा कि ईद की चांद रात पर बाजारों में जमकर खरीदारी चल रही है। पूरे संभल जनपद में 300 कुंतल से अधिक गुलाब सहित विभिन्न प्रकार के फूलों की बिक्री होने की संभावना है। ईद के त्योहार के चलते फूलों के दाम भी बढ़ गए हैं। अजीम अब्बासी के अनुसार, जो फूलमाला पहले ₹30 की थी, वह अब ₹80 में मिल रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *