DniNews.Live

संभल पुलिस ने 15 हजार के इनामी को जेल भेजा:19 साल से फरार था, ईद मनाने घर आया तो पकड़ा गया

संभल पुलिस ने 19 साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश कासिम को गिरफ्तार कर लिया है। कासिम पुत्र मुशाहिद निवासी मोहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा, नखासा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे ईद का त्योहार मनाने घर आने पर पुलिस ने दबोचा। पुलिस के अनुसार, कासिम को वर्ष 2002 में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटने के बाद वह वर्ष 2007 में फरार हो गया था। तभी से उसके खिलाफ कोर्ट से लगातार स्थायी वारंट जारी हो रहे थे। फरारी के दौरान कासिम मुंबई और गुजरात के कई शहरों में रहा। वहां उसने मजदूरी की और बिजली फिटिंग का काम भी सीखा। वह त्योहारों पर चोरी-छिपे अपने परिवार से मिलने संभल आता था, लेकिन पुलिस को उसकी कोई भनक नहीं लगती थी। इस बार ईद मनाने के लिए वह अपने घर आया था। पुलिस को उसके आने की सूचना मिली। थाना नखासा प्रभारी संजीव बालियान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की और उसे रिठाली बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कुलदीप सिंह ने बताया कि कासिम पिछले 19 साल से फरार चल रहा था और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *