DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संपूर्ण क्रांति और पूर्वा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट:गरीब रथ 4 घंटे की देरी से चल रही, कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी

बिहार में ठंड बढ़ती जा रही है। इसी के साथ कोहरा भी छाने लगा है। इस कारण रेल परिचालन पर असर पड़ रहा है। प्रमुख ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली से हावड़ा जंक्शन जाने वाली 12304 पूर्वा एक्सप्रेस लगभग एक घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह, नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल जाने वाली 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 30 मिनट लेट है। नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली 12392 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी लगभग 1 घंटा 25 मिनट की देरी से चल रही है। विभूति एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही घने कोहरे का सबसे अधिक असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर देखा जा रहा है। बालुरघाट से भटिंडा जंक्शन जाने वाली 15733 फरक्का एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे देरी से चल रही है। आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर जाने वाली 12436 जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 50 मिनट लेट है। वहीं, हावड़ा से प्रयागराज रामबाग जाने वाली 12333 विभूति एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर लगभग 5 घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेनों के इंजन में लग रहे फॉग सेफ्टी डिवाइस वहीं दूसरी तरफ समस्तीपुर रेल मंडल ने कोहरे को लेकर तैयारी कर ली है। रेलवे ट्रेन परिचालन में फॉग सेफ डिवाइस और आधुनिक संकेतक प्रणाली का उपयोग शुरू कर दिया गया है। जिससे ट्रेनों की लेटलतीफी को नियंत्रित किया जा सके। रेलवे मंडल की ओर से यात्री से भी सहयोग मांगा गया है। मंडल के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि रेलवे मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के इंजनों में तेजी से फॉग सेफ डिवाइस लगाए जा रहे हैं। यह उन्नत तकनीक लोको पायलट को कम विजिबिलिटी में भी सिग्नल, ट्रैक मार्किंग और महत्वपूर्ण लोकेशन की सटीक पहचान करने में सहायता प्रदान करती है। ऑटोमैटिक सिग्नलिंग को अपग्रेड किया गया है।


https://ift.tt/pwaItXG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *