सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक विधवा महिला को उसके सौतेले बेटों ने कथित तौर पर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। महिला का 12 वर्षीय बेटा 5 नवंबर से लापता है, जिसके गायब होने का आरोप भी सौतेले भाइयों पर लगाया गया है। शारदा नगर निवासी घायल महिला सोनी देवी ने रविवार को बताया कि उनके पति शहर के चांदनी चौक पर चाय-नाश्ते की दुकान चलाते थे, जिनका ढाई साल पहले निधन हो गया है। उनके पति की दो शादियां हुई थीं। सोनी देवी का आरोप है कि पहली पत्नी के बच्चों द्वारा संपत्ति के लालच में उन्हें घर से निकालने की साजिश रची जा रही है। 5 नवंबर से लापता है बेटा सोनी देवी ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा अंकुश 5 नवंबर से लापता है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने सहरसा सदर थाने में दर्ज कराई है। 19 दिसंबर को दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधानकर्ता जब उनके घर जांच के लिए पहुंचे और वापस लौटे, उसके बाद सौतेले बेटों ने उनसे मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। इस दौरान उनके मोबाईल भी फोड़ दिया गया। वरीय अधिकारियों से जांच की मांग महिला ने आशंका जताई है कि उनके बेटे को भी सौतेले भाइयों ने ही गायब किया है। उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच और कार्रवाई कर रही है।
https://ift.tt/P0jUcwR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply