संतकबीर नगर में प्रधान की सड़क हादसे में मौत:कार ने मारी टक्कर, पुलिस ने वाहन जब्त किया
![]()
संतकबीर नगर में प्रधान की सड़क हादसे में मौत:कार ने मारी टक्कर, पुलिस ने वाहन जब्त किया
जिले के सेमरियावां विकासखंड की भटपुरवा ग्राम सभा के प्रधान बरकत अली की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में रैना पेपर मिल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, प्रधान बरकत अली अपने होटल रिलायंस से गांव लौट रहे थे। रैना पेपर मिल के पास क्रॉसिंग पार करने के बाद वह सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बरकत अली की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
