DniNews.Live

संतकबीर नगर में नकली सोना देकर 8 लाख की ठगी:होमगार्ड समेत दो गिरफ्तार, पुलिस वर्दी का किया गया इस्तेमाल

संतकबीरनगर जिले की पुलिस टीम ने नकली सोने के बदले 8 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बस्ती निवासी प्रदीप कुमार राव और संतकबीरनगर निवासी संजय चौधरी के रूप में हुई है, जो होमगार्ड के पद पर तैनात है। पुलिस ने ठगी गई पूरी रकम 8 लाख रुपये नकद, लगभग 200 ग्राम वजन के दो नकली सोने के बिस्कुट, एक बाइक, तीन मोबाइल फोन और एक सेट पुलिस वर्दी बरामद की है। यह कार्रवाई कोतवाली खलीलाबाद एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 23 मार्च को जालसाजों ने कुशीनगर के गल्ला व्यवसायी सन्नी कुमार गुप्ता को सोने का बिस्कुट देने के बहाने कुर्थिया पेट्रोल पंप के पास बुलाया था। वहां आरोपियों ने व्यवसायी को नकली सोना थमाकर उससे 8 लाख रुपये हड़प लिए। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई इस पूरी साजिश में होमगार्ड संजय चौधरी वर्दी में मौके पर पहुंचा था, ताकि व्यवसायी को कोई शक न हो। वह रुपयों से भरा बैग लेकर अपने साथी प्रदीप को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली खलीलाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 29 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डडवा नहर तिराहे के पास से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *