DniNews.Live

संतकबीरनगर में पेट्रोल-डीजल अफवाहों पर एसपी सख्त:भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश, एसओ देंगे हर घंटे रिपोर्ट

संतकबीरनगर जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीना ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी मीना ने मध्य रात्रि 12 बजे गूगल मीट के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन गोष्ठी की। इस बैठक में सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और अन्य इकाइयों के प्रभारी शामिल हुए। एसपी ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, त्वरित कार्रवाई करने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पेट्रोल-डीजल की अफवाहों पर सख्ती बरतते हुए, एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण करने और हर घंटे रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। उन्होंने आमजन से इन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है। वही दैनिक भास्कर ने जब जनपद की पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता को लेकर जानकारी तो यह निकल कर सामने आया कि सत्तर प्रतिशत तक के पेट्रोल पंप पर तेल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *