संतकबीरनगर जिले में ईद और नवरात्रि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एएसपी सुशील कुमार सिंह ने एसडीएम अरुण कुमार और पुलिस बल के साथ देर शाम खलीलाबाद शहर में फ्लैग मार्च किया। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाना था। फ्लैग मार्च के दौरान, पुलिस प्रशासन ने ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण किया। वहां मुस्लिम समुदाय के लोगों से संवाद कर त्योहारों को शांति और सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की गई। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने और शासन के निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे, टीएसआई परमहंस सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply