DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संघ ने निभाई देश की सुरक्षा में भूमिका-गोविंद शर्मा:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन, जिले भर में कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कटिहार जिले में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। 22 फरवरी को शहर के ब्रह्मचारी पोल फैक्ट्री स्थित विशाल मैदान में कोशी उपनगर द्वारा यह सम्मेलन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जिला व्यवस्था प्रमुख राकेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें जिले के कई वरिष्ठ संघ पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी और आम नागरिक शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन सह जिला संघ चालक गोविंद शर्मा, कबीर आश्रम के संत, गायत्री परिवार, महर्षि मेही दास, प्रजापति ब्रह्माकुमारी और अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद और मेयर उषा देवी अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने महापुरुषों के जीवन चरित्र पर भाषण दिए, साथ ही गायत्री मंत्र उच्चारण, हनुमान चालीसा और मातृ वंदना जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक नृत्य कजरी, महाभारत से जुड़े प्रसंगों का मंचन और नारी सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रम भी पेश किए गए। मुख्य वक्ता के रूप में सह जिला संघ चालक गोविंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए दशकों तक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों की साधना और तपस्या के बाद देश अपने गौरवशाली अतीत की ओर बढ़ रहा है। शर्मा ने 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर के पुनर्निर्माण को गौरव और सम्मान का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में विभाग संघ चालक जगदीश शाह ने कहा कि देश की एकता और संप्रभुता के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले कार्यकर्ताओं के निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दशकों से लगा हुआ है। संघ ने 100 वर्षों में देश की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुमन कुमार झा, चंदन कुमार बिट्टू घोष,बबन झा, बबलू जी, फुलेश्वर यादव जी ,संजय विद्यार्थी, सूरज जी, अनीश कुमार सिंह
संतोष जी,दिलीप जी, मिथलेश जी ,माधव जी,एवं संजयोजक अवधेश वर्मा जी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही । कार्यक्रम का मंच संचालन शैलेंद्र ने कुशलतापूर्वक किया।
कार्यक्रम तो उपरांत खीर प्रसाद वितरित किया गया।


https://ift.tt/p0YvwOC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *