सिटी रिपोर्टर| सीवान लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में श्रीराम जन्म महोत्सव न्यास (ट्रस्ट) द्वारा रविवार को राजेन्द्र पथ स्थित भृगुनाथ भवन परिसर में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। 135 व्रतियों को नारियल, सूप, गागल, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, धोती, केला एवं सेव सहित अन्य सामग्रियां दी गईं। शुभारंभ समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील दत्त शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व शुद्धता, आस्था और सात्विकता का प्रतीक है, जो समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश देता है। पूर्व वार्ड पार्षद लिसा लाल ने कहा कि श्रीराम जन्म महोत्सव न्यास द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है। छठ व्रतियों की सेवा करके ट्रस्ट ने समाज में आस्था और सहयोग की मिसाल पेश की है। ऐसे आयोजन से लोगों में एकता और धार्मिक भावना मजबूत होती है। मीडिया प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि छठ पूजा ने बिहार की परंपरा को देश ही नहीं, विदेशों में भी एक नई पहचान दी है। मौके पर प्रमिल कुमार, शिवनाथ सिंह, बबलू सरैया, लिसा लाल, विवेक लाल, पंकज सोनी, राजेन्द्र कुमार मुन्ना, मनीष कुमार, पंकज श्रीवास्तव, राकेश कुमार, विनीत कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, मोहित कुमार, विरेन्द्र गुप्ता, विकास कुमार, राजन श्रीवास्तव, केके आनन्द, कविता देवी, अनुराधा गुप्ता, राकेश सिंह एवं मनोरंजन कुमार सिंह आदि थे।
https://ift.tt/WDj570H
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply