DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

श्रीरामपुर में जदयू की बैठक हंगामेदार, चुनाव स्थगित

भास्कर न्यूज|तारडीह प्रखंड के श्रीरामपुर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद के संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित बैठक हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए कैथवार के जदयू नेता संजय कुमार चौधरी और निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने दावेदारी पेश की थी। बैठक के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की गई,‌ लेकिन विवाद बढ़ता देख पर्यवेक्षक मुरारी मोहन मिश्रा बैठक स्थल से बाहर चले गए।हंगामे के बाद दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में माला पहनाकर और अबीर लगाकर शक्ति प्रदर्शन किया। बैठक में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी त्रिवेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।


https://ift.tt/CioTYZR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *