DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन:जिलाधिकारी और शिक्षा पदाधिकारी ने किया दीप प्रज्वलन

लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड के मतासी गांव में रविवार को सप्तम दिन श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन एवं भक्तिपथ का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा का शुभारंभ लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। कथा व्यास पूज्य पंडित पंकज शास्त्री जी महाराज ने श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र का व्याख्यान किया। उन्होंने भक्त की दीनता और भगवान की करुणा का मार्मिक वर्णन प्रस्तुत किया। कथा प्रसंग में श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन की झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अपने निर्धन ब्राह्मण मित्र सुदामा के चरण धोकर सम्मान करने का दृश्य दिखाया गया। दीप प्रज्वलन में शिक्षक नेता बिपिन बिहारी भारती, यजमान शिवेंद्र कुमार और गेरुआ-पुरसंडा पंचायत के मुखिया लक्ष्मण यादव भी शामिल हुए। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि अपनी बच्चियों का विवाह बीए पास करने के बाद ही करें। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में लड़कियों को दिए गए 35% आरक्षण और शिक्षा विभाग में 50% आरक्षण की व्यवस्था का भी उल्लेख किया। कथा व्यास ने बताया कि सच्ची भक्ति में न धन का अहंकार होता है और न ही अभाव की पीड़ा। उन्होंने कहा कि भक्त का प्रेम ही भगवान को प्रिय होता है और जो भी श्रद्धा से उनका स्मरण करता है, उसके जीवन के कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं। सप्तम दिवस पर भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा का आयोजन किया गया। कथा समापन के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया, वहीं निःसहाय और गरीब सैकड़ों वृद्धों के बीच कंबल भी वितरित किए गए। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कथा व्यास ने कथा में सहयोग करने वाले सभी भक्तों को साधुवाद दिया और दुपट्टा देकर सम्मानित किया। शीतल मांझी, विनीता कुमारी, रीता देवी, अहिल्या देवी, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया।


https://ift.tt/nyBj2bW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *