DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

श्रीकांत यादव जदयू के बिस्फी प्रखंड अध्यक्ष बने:पार्टी में तीसरी बार जिम्मेदारी मिली, कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया

मधुबनी जिले में रविवार को बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन के सभागार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें श्रीकांत यादव को लगातार तीसरी बार निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए केवल श्रीकांत यादव ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक कोई अन्य नामांकन प्राप्त नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक की अध्यक्षता चुनाव प्रभारी डॉ. संजीव झा ने की। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक अरुण कुमार गिरी, जदयू नेत्री सीमा मंडल, वरिष्ठ नेता मो. जहीर परसौनवी, मो. इफ्तिखार जिलानी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अशोक कुमार कुशवाहा, डॉ. विनोद यादव, खाजाफरीदुद्दीन रुस्तम और रणजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। घोषणा होते ही सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर, फूलमाला पहनाकर तथा पाग पहनाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया। वातावरण जयकारों और तालियों से गूंज उठा। अपने मनोनयन पर श्रीकांत यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे संगठन की एकजुटता और विश्वास की जीत है। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जावेद हुसैन मिंटू, रामचंद्र यादव, मो. एजाज, मो. इरशाद आलम उर्फ पप्पू, डॉ. शंकर यादव, जंगीलाल मंडल, कृष्णकांत ठाकुर, फुलपरी देवी और सोना देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


https://ift.tt/8JFRp91

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *