DniNews.Live

श्रावस्ती में दिनदहाड़े चोरी का 24 घंटे में खुलासा:दो आरोपी और सामान खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार, नकदी-जेवर बरामद

श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी का सामान खरीदने वाला एक सोनार भी शामिल है। उनके कब्जे से चोरी की नकदी और जेवरात बरामद किए गए हैं। यह घटना सोमवार को ग्राम इटहिया निवासी कमलेश कुमार के घर में हुई थी। अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली थी। उस दौरान कमलेश कुमार परिवार के साथ मकई की रखवाली करने खेत गए थे वापस लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई थी। बताया जा रहा की एक संदिग्ध व्यक्ति गांव में टहलता दिखाई दिया था जिसकी पुलिस को सूचना दी गई थी। इस खबर को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया। प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में हरदत्तनगर गिरंट थाना की एक विशेष पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान इसाक अली उर्फ इसहाक निवासी शाहपुर अचरौरा, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट के रूप में हुई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी इसाक अली ने बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात नासिरगंज निवासी सुनार आलोक कुमार गुप्ता को बेचे थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से ₹3500 नकद बरामद किए। शेष जेवरात नासिरगंज स्थित सर्राफा दुकान से बरामद किए गए। बरामद सामान में एक चांदी की अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी चुटकी, एक झुमकी और एक चांदी की माला शामिल है। पुलिस ने इस मामले में सुनार आलोक कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भिनगा भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी इसाक अली उर्फ इसहाक का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *