हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के 15वें जिला सम्मेलन नगर भवन में आयोजित हुई। सम्मेलन की शुरुआत झंडातोलन से हुई। झंडातोलन कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष आंनद मोहन चौधरी ने किया। इसके बाद सम्मेलन का विधिवत अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सहायक मंत्री मंजुल कुमार दास ने उद्घाटन किया। उद्घाटन भाषण करते हुए मंजुल कुमार दास ने कहा कि आज जो समस्याएं पैदा हो रहे हैं वह काफी चुनौतीपूर्ण है। सरकार लीक से हटकर काम कर रही है जो कर्मचारियों के लिए बेहद ख़तरनाक है। कर्मचारियों को वेतन, भत्ता, पेंशन का सवाल है, रोजगार पैदा करने का सवाल है, कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग गठित की गई ताकि सही तरह से सभी को लाभ मिल सके। ये दिल्ली की सरकार पूरी तरह कर्मचारी विरोधी है, श्रमिकों पर हमला करता है, कर्मचारियों के खिलाफ कानून बनाया जा रहा है, हम जनता के बीच से आते हैं, किसानों, मजदूरों के बीच से आते है। बड़ी मेहनत करते हुए निष्ठा से कार्य करते हैं, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार हम सब पर हमला करता है। हम अराजपत्रित कर्मचारी के लोग हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम लड़ते आए हैं और आगे भी संघर्ष हमारा जारी रहेगा। कर्मचारी दिन रात काम कर रहा है लेकिन उसको पारश्रमिक भी सही से नहीं मिल पा रहा है। सम्मेलन सत्र को संबोधित करते हुए महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत झा ने कहा कि आज जरूरत है कि संगठन की विस्तार होना चाहिए व ठेका कानून को समाप्त करना होगा। केंद्र सरकार बहुत सारे कर्मचारियों का लाभ खत्म कर दिया है । देश में मेहनत करने वाले लोग परेशान हैं,आज देश की आर्थिक स्थिति भयावह है, गरीब मेहनतकश लोग आज और गरीब होता जा रहा है जबकि बड़े घराने पूंजिपतियों को हजारों गुना मुनाफा हो रहा है इसको बदलने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार केंद्रीय संपदा को बेचने का काम कर रहा है जो चिंता का विषय है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुबेश सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि देश में कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। सम्मेलन में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन और अपर समाहर्ता संतोष कुमार को सम्मानित किया गया। मौके पर फुल झा,आंनद मोहन चौधरी,नवोनाथ झा, विजय यादव, गणपति झा ,रमण प्रसाद सिंह, श्याम सुंदर पासवान, श्याम नारायण सिंह ,दया नंद झा, विश्राम सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 37 सदस्यीय टीम का जिला कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष आनंद मोहन चौधरी, जिला मंत्री रमण प्रसाद सिंह जबकि कोषाध्यक्ष श्याम पासवान को बनाया गया। संगठन का विस्तार होना चाहिए, ठेका कानून को समाप्त करने की है जरूरत
https://ift.tt/9TZCQAN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply