DniNews.Live

शौचालय पर कब्जा करने पर सपा नेता पर FIR:अलीगढ़ नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर कराया कब्जा मुक्त

अलीगढ़ में नगर निगम के शौचालय पर कब्जा कर गोदाम बनाने वाले सपा नेता पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मुकदमा दर्ज कराया है। नगर आयुक्त बुधवार को वार्ड संख्या 27, सामनापाड़ा में निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां पर सार्वजनिक शौचालय पर अवैध कब्जा देकर मौके पर ही ताले को तुड़वाया और सपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रशांत वाल्मीकि के खिलाफ कार्रवाई की। ​शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त ​स्थानीय नागरिकों ने लंबे समय से शिकायत की थी कि नगर निगम के सार्वजनिक शौचालय पर दबंगई के बल पर कब्जा कर उसे निजी गोदाम बना दिया गया है। सामुदायिक शौचालय पर कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त मौके पर पहुंच गए। मौके पर कब्जा पाए जाने पर उन्होंने अधीनस्थों पर नाराजगी जाहिर की। ​शौचालय बना रखा था निजी गोदाम प्रशांत वाल्मीकि ने शौचालय परिसर को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले रखा था। नगर निगम की टीम ने मौके से भारी मात्रा में सामान जब्त किया है। इसमें 5 मोटरसाइकिल, सोफा सेट, पलंग और प्लास्टिक की दर्जनों कुर्सियां मिलीं। इसके अलावा कई टन लकड़ी और बोर्ड भी बरामद किए। सहायक नगर आयुक्त को दिए कार्रवाई के निर्देश ​नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त ने प्रशांत वाल्मीकि व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि शौचालय को निजी इस्तेमाल में लिया जा रहा था। ​शौचालय की जगह अब बनेगा बारात घर ​कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त से गुहार लगाई कि इस स्थान का उपयोग जनहित में किया जाए। जनता की मांग पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही घोषणा की कि अब शौचालय के स्थान पर सामुदायिक बारात घर बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक सुरक्षित और मुफ्त में स्थान मिल सकेगा। अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ​नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियां जनता की सुविधा के लिए हैं। किसी भी माफिया या रसूखदार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामनापाड़ा की कार्रवाई उन सभी के लिए संदेश है जो सरकारी जमीन को अपनी जागीर समझते हैं। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *