पकरीबरावां | पकरीबरावां प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लीलो के बच्चे शैक्षिक परिभ्रमण पर गए। विद्यालय से 70 बच्चों की टोली सुरक्षित बस के द्वारा राजगीर, नालंदा एवं पावापुरी की शैक्षिक परिभ्रमण पर गए। बच्चों ने विश्व शांति स्तूप, सोन भंडार, नौलखा मंदिर एवं जापानी मंदिर का दर्शन किया। विद्यालय के द्वारा बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष गुड्डू कुमार, सचिव जुली देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक कृपा शंकर पाण्डेय, शिक्षक सतीश रंजन, दीपांशु भारती रसोइया अनिता देवी, रूपेश राम, बच्चे अदिति, संध्या, संजना, राजा बाबू, सोनू आदि उपस्थित थे।
https://ift.tt/raOocEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply