शेखपुरा में 6 वर्षीय किशोरी 7 दिन बाद मिली:आरोपी युवक गिरफ्तार, धनबाद से लौटे थे दोनों, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत एक 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सात दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद किशोरी को पुलिस निगरानी में कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। कोर्ट के आदेश के बाद किशोरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। वहीं, अपहरण के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी
अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि अपहृत किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें गिरफ्तार युवक को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। किशोरी और आरोपी युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं और उनके बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों एक सप्ताह पहले गांव छोड़कर फरार हो गए थे। वे झारखंड के धनबाद शहर चले गए थे, जहां उन्होंने एक मंदिर में शादी कर ली और छिपकर रह रहे थे। पुलिस के दबाव के कारण दोनों धनबाद से वापस शेखपुरा आ गए, जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।


https://ift.tt/BlSL9bA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top