शेखपुरा के सिरारी गांव में गुरुवार शाम आम का पौधा उखाड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बाल्मीकि शर्मा की पत्नी नीलम देवी, संगीता कुमारी, सुनील कुमार और शोभा कुमारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया घायलों ने बताया कि एक दिन पहले शेखर राम के पुत्र ने उनके आम के पौधे को उखाड़ दिया था। इसकी शिकायत करने पर गांव के कारु राम के पुत्र गणेश राम, अजीत राम सहित छह लोगों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आम का पेड़ उखाड़ने के विवाद को लेकर झड़प हुई सिरारी थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आयुष कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आम का पेड़ उखाड़ने के विवाद को लेकर यह झड़प हुई है। पुलिस वाहन से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच गांव में तनाव बना हुआ है।
https://ift.tt/LH46wtn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply