शेखपुरा में जिला युवा कांग्रेस द्वारा ‘चलो वार्ड, चलो पंचायत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय हथियावाँ में कार्यकारी जिलाध्यक्ष माधव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान जगाना था।यह कार्यक्रम स्कूल के प्रधानाध्यापक तौकीर आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज उन्मूलन, नशा रोकथाम और वार्ड विकास योजना जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाई गई। प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया, जिसमें न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और धर्मनिरपेक्षता जैसे मूल्यों पर जोर दिया गया। लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हैं ऐसे कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हैं। जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जिले के अन्य मध्य, प्लस टू विद्यालयों के साथ-साथ कॉलेजों में भी आयोजित किया जाएगा।
https://ift.tt/zLvgQk6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply