शेखपुरा में एक 25 वर्षीय महिला ने गुरुवार देर शाम स्थानीय महिला थाना में बलपूर्वक दुष्कर्म किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा है। महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि पीड़िता शेखपुरा के करंडे थाना क्षेत्र की निवासी है और उसका ससुराल पटना के घोसवरी थाना क्षेत्र में है। वह तीन बच्चों की मां है। आरोपी छोटू की तीन माह पहले हो चुकी है शादी पीड़िता का संबंध पिछले तीन साल से अपनी मौसेरी बहन के देवर छोटू कुमार से था। छोटू कुमार लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र का निवासी है, जिसकी तीन माह पहले शादी हो चुकी है। थाना अध्यक्ष के अनुसार, महिला का पति कुछ माह पहले मजदूरी करने तमिलनाडु चला गया था। इसके बाद महिला शेखपुरा शहर के गोल्डन चौक पर एक किराए के मकान में रहने लगी थी। एक दिन पहले रात में आरोपी छोटू कुमार महिला के किराए के मकान में घुस आया और उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने और डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले युवक फरार हो गया था। युवक ने महिला के कई अश्लील वीडियो भी बनाए, करता था ब्लैकमेल हालांकि, बीती रात छोटू कुमार दोबारा महिला के मकान पर आया और उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि युवक ने महिला के कई अश्लील वीडियो भी बना लिए थे और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी छोटू कुमार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
https://ift.tt/NxhJLAk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply