शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड में 1.54 करोड़ रुपए के धान खरीद घोटाले के मामले में पुलिस ने एक फरार अभियुक्त रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। रणजीत सिंह पिंजड़ी पैक्स का सदस्य बताया गया है। रणजीत सिंह को पिंजड़ी गांव में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। छापेमारी का नेतृत्व बरबीघा थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर कौशर आलम ने किया। BCO ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पिंजड़ी पैक्स द्वारा करोड़ों रुपए के धान खरीद घोटाले के बाद बरबीघा के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (BCO) ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पिंजड़ी पैक्स की अध्यक्ष निर्मला देवी सहित कुल 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। पिंजड़ी पैक्स के सदस्य मन्नू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था पुलिस ने इस मामले में दो माह पहले भी पिंजड़ी पैक्स के सदस्य मन्नू कुमार (विपिन सिंह का बेटा) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो अभी भी न्यायिक हिरासत में है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी पैक्स अध्यक्ष निर्मला देवी सहित अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार रणजीत सिंह को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।
https://ift.tt/GFHauQx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply