शेखपुरा में नगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में 6 महीने से फरार चल रहे आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। चंदन यादव पचना गांव निवासी शंभू यादव का बेटा है। यह गिरफ्तारी गत 31 मई को पचना गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के मामले में हुई है। इस घटना में एक पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लूट्स यादव की पत्नी धनमंती देवी ने स्थानीय थाने में छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अन्य सभी अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले के अन्य सभी अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। चंदन यादव इस मामले का एकमात्र फरार आरोपी था। आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेजा पुलिस उपनिरीक्षक राम कुमार रविदास के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान आरोपी को स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कोर्ट के काम से शेखपुरा आ रहा था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।
https://ift.tt/eYOAGMp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply