DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शेखपुरा में जानलेवा हमले के 3 फरार आरोपी गिरफ्तार:रास्ता विवाद में 4 लोगों को किया था घायल, पहले बेटा भी हुआ था गिरफ्तार

शेखपुरा के बरबीघा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना एक सप्ताह पहले बलवा पर गांव में रास्ता विवाद को लेकर हुई थी, जिसमें चार लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी विलास यादव शामिल है। इसके अलावा, लंबे समय से फरार चल रहे नीलेश सिंह को अहियापुर से और चरित्र चौधरी को नारायणपुर गांव से पकड़ा गया है। इन दोनों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही विलास यादव के बेटे विकास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। स्थानीय थाना में दर्ज प्राथमिकी में विलास यादव सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। रास्ता विवाद के कारण हुई थी झड़प इस छापामारी का नेतृत्व बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि यह हिंसक झड़प रास्ता विवाद के कारण हुई थी।


https://ift.tt/jE59Y3B

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *