सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा जयगुरुदेव संस्था की ओर से जिले में शाकाहारी, सदाचारी एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना, सदाचार को बढ़ावा देना तथा लोगों को शाकाहारी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ताओं ने बरबीघा शहरी क्षेत्र के अलावे जगदीशपुर, उखदी, मोतीबीघा, तेउस सहित आसपास के गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और स्वस्थ एवं संयमित जीवन जीने का संदेश दिया गया। संस्था के जिलाध्यक्ष दिनेश राम ने बताया कि बाबा जयगुरूदेव के परम शिष्य श्रद्धेय पंकज जी महाराज के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। उ, जबकि शाकाहारी एवं सदाचारी जीवन से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है। अभियान के दौरान पर्चा वितरण एवं जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
https://ift.tt/Sds2h7H
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply