शेखपुरा के बरबीघा में आयोजित तीन दिवसीय बिहार ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेजबान शेखपुरा टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। टीम ने कुल 17 स्वर्ण, 22 रजत और 23 कांस्य पदक जीते। इस राज्यस्तरीय चैंपियनशिप का उद्घाटन 24 दिसंबर को शेखपुरा के SDPO सह एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार ने किया था। प्रतियोगिता में गोपालगंज की टीम 23 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। पूर्वी चंपारण की टीम ने 13 स्वर्ण, 11 रजत और 20 कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के पदाधिकारियों ने इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। टीम ने 13 स्वर्ण, 11 रजत और 20 कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया शेखपुरा के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में भावना भारती, करिश्मा कुमारी, संजना कुमारी, ऋतु कुमारी, सृष्टि कुमारी गुप्ता, सीतांशी श्री, सुप्रिया कुमारी, तानिया कुमारी, संगिनी कुमारी, सोनम चंद्रा (बालिका वर्ग) और दिव्यांशु कुमार, पंकज कुमार, आयुष कुमार, आशीष कुमार, हर्ष उज्ज्वल, हर्ष वर्धन (बालक वर्ग) शामिल हैं। रजत पदक विजेताओं में ऋषिकेश, विश्वजीत कुमार, अनिकेत कुमार, खुशी, प्रिया, रिया, खुशबू, साक्षी, स्वीटी कुमारी, पीहू कुमारी, वैष्णवी कुमारी, ऋषिका कश्यप, आयुष शुक्ला, राज, प्रणव कमल शर्मा, शेखर सुमन शामिल थे। कांस्य पदक विजेताओं में सुबुही शर्मा, सिमरन कुमारी, नैतिक कुमार झा, साहिल रजक, ओम शंकर, प्रफुल्ल कुमार, यश वर्धन और मोहनीश कुमार के नाम हैं। कोच राज साक्षी कसक और हर्ष उज्ज्वल ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के संयुक्त सचिव शेखर सुमन, सीनियर खिलाड़ी हर्ष उज्ज्वल, आशीष कुमार, माही मेहता और हर्ष वर्धन ने प्रतियोगिता के प्रबंधन में सक्रिय योगदान दिया। संत मैरी के शिक्षक दीबीन कुमार, साबिर हुसैन, अनीस कुमार और शरद कुमार ने भी इसमें सहयोग किया। कोच राज साक्षी कसक और हर्ष उज्ज्वल ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पूरे बिहार से लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 15 तकनीकी अधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रिंस पी.जे. और दीप्ती के.एस. के योगदान को भी सराहा।
https://ift.tt/s0ly12h
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply