शेखपुरा में गुरुवार को SP बलिराम कुमार चौधरी ने नगर थाना शेखपुरा में जनता दरबार का आयोजन किया। यह राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के आलोक में आयोजित पहला कार्यक्रम था, जिसका उद्देश्य पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इस जनता दरबार में कुल 14 लोगों ने अपनी शिकायतों से संबंधित आवेदन दिए। SP ने सभी आवेदनों पर लोगों की समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके निदान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। सभी थानों में बारी-बारी से आयोजित किए जाएंगे इस अवसर पर पुलिस-पब्लिक जनसंवाद भी स्थापित किया गया। SP ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम उनके नेतृत्व में जिले के सभी थानों में बारी-बारी से आयोजित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित करना और आम लोगों के साथ दोस्ताना संबंध स्थापित करना है। पुलिसकर्मियों के त्याग के बारे में भी जानकारी दी एसपी ने लोगों को पुलिसकर्मियों के त्याग के बारे में भी जानकारी दी, बताया कि कैसे वे पर्व-त्योहारों के दिनों में अपने परिवार से दूर रहकर लोगों की खुशियों को बनाए रखने के लिए दिन-रात काम करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि पुलिसकर्मी भी समाज का ही हिस्सा हैं। राज्य मुख्यालय की इस नई पहल की सराहना की पुलिस-पब्लिक संवाद में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और राज्य मुख्यालय की इस नई पहल की सराहना की। इस मौके पर एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार, डीएसपी ज्योति कुमारी, पुलिस अंचल निरीक्षक राजीव कुमार और नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
https://ift.tt/dmoF4cu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply