शीला ने अरुण से चार साल में डेढ़ लाख लिये:गोंडा में बड़े घर की बेटी हूं कर की थी अरुण से प्यार, मैकेनिक-इलेक्ट्रिशियन का काम कर पैसे देता था
![]()
शीला ने अरुण से चार साल में डेढ़ लाख लिये:गोंडा में बड़े घर की बेटी हूं कर की थी अरुण से प्यार, मैकेनिक-इलेक्ट्रिशियन का काम कर पैसे देता था
गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भीटी भदवाल गांव में हुए 25 वर्षीय शीला हत्याकांड के खुलासे के बाद अब प्रेम संबंधों और पैसे की गुत्थी भी सामने आई है। 25 वर्षीय शीला ने इंस्टाग्राम पर कम फॉलोअर्स होने के बावजूद बिहार के अरुण कुमार से संपर्क किया और अपने आप को बड़े घर की बेटी बताकर उसकी दोस्ती और फिर प्यार जीत लिया। दिसंबर 2022 में शीला ने पहली बार अरुण कुमार से कहा कि कुछ पैसे की जरूरत है। अरुण ने दोस्तों और अन्य स्रोतों से जुटाकर ₹20,000 शीला को दिए। शीला ने इसे देखकर महसूस किया कि अरुण अब उसका “एटीएम मशीन” बन गया है। पिता आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शीला के शौक पूरे नहीं कर पा रहे थे, इसलिए शीला ने धीरे-धीरे अरुण से बार-बार पैसे लेने शुरू कर दिए। पांच महीने बाद शीला ने ₹25,000, फिर ₹30,000 और आख़िर में ₹11,000 की मांग की। इस तरह चार साल में उसने डेढ़ लाख रुपये नगद और ऑनलाइन माध्यम से अरुण से ऐंठ लिए। जांच में यह भी सामने आया कि जब अरुण बिहार से गोंडा आता, तो शीला और अरुण किसी होटल में मिलते। मुलाकात के दौरान शीला अपनी मीठी बातें करके अरुण से पैसा ले लेती थी। अरुण भी प्यार में फंसकर पैसे दे देता था। मेहनत और संघर्ष से जुटाया पैसा अरुण अपने ही मोबाइल की दुकान पर मैकेनिक का काम करता और बचत जमा करता। इसके साथ ही छोटे घरों में इलेक्ट्रिशियन और मैकेनिक के काम करके भी पैसा इकट्ठा करता था। वह यह पैसा शीला को देता ताकि शीला अपनी जरूरत और शौक पूरे कर सके। मनमुटाव और सच्चाई का खुलासा कई बार रात में फोन पर बात न होने के कारण दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। जब अरुण शीला से मिलने गोंडा आता, तो शीला अपने परिवार को बताती कि वह दोस्त के यहां जा रही है। वे होटल में किराए का कमरा लेकर मिलते थे। अरुण कई बार चाहता कि शीला उसे घर ले जाए, लेकिन शीला अपनी सच्चाई छुपाती रही। अंततः एक बार अरुण ने घर जाकर देखा कि फोन पर कही गई लंबी बातें असलियत में सही नहीं थीं।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
