एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर गांव में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने 50 किलोग्राम वजनी छह घंटे चोरी कर लिए। घटना का पता तब चला जब गांव के लोगों ने मंदिर में घंटे गायब देखे। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी किसी काम से बाहर गए हुए थे। देर शाम लौटने पर उन्होंने शिव मंदिर में लगे घंटे गायब पाए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। सकीट थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। राठी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply