DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शिवाजीनगर प्रखंड के 28 स्कूलों में बाल मेले के उद्देश्य और रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी गई

भास्कर न्यूज| शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र में वार्षिक बाल मेला स्पोर्ट्स मीट्स को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार भवन में 28 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ राम जन्म सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह ने किया। बैठक में बालमुकुंद सिंह ने बाल मेला के उद्देश्य और रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक दिवसीय बाल मेला विशेष रूप से आंगनबाड़ी में नामांकित बच्चों और उनके अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय में समावेशी वातावरण तैयार कर शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाया जाएगा। अभिभावकों को शिक्षकों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा, जिससे बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहतर समझ और सहयोग विकसित हो सकेगा।उन्होंने बताया कि मेले में आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए मिट्टी से विभिन्न आकार और वस्तुएं बनाना, कलर गेम्स, फ्री ड्राइंग, रंग के आधार पर वस्तुओं की छंटाई, पिक्चर बुक कॉर्नर में चित्र पहचान, सॉफ्ट बॉल थ्रो, पेपर स्टोरी और हाथ की कठपुतली जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं वर्ग 1 से 3 तक के छात्र-छात्राओं के लिए रीडिंग कॉर्नर, छोटी कहानियों का पठन, शब्द कार्ड, लेटर साउंड गेम्स, गणितीय खेल, अंक पहचान, काउंट एंड मैच, पैटर्न बनाना तथा सरल विज्ञान प्रयोग जैसे तैरना-डूबना, मैग्नेट और बीज-पौधे से संबंधित गतिविधियां कराई जाएंगी। इसके अलावा क्रिएटिव आर्ट के तहत पेपर फीलिंग, लीफ पेंटिंग और मास्क बनाना भी शामिल रहेगा।बैठक में बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि बाल मेला को सफल बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर समुचित तैयारी सुनिश्चित करें और बच्चों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर प्रधानाध्यापक सत्यनारायण आर्य, राजन कुमार, सोनेलाल दास, डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक कुमार झा, महेंद्र प्रसाद मौर्य सहित अन्य उपस्थित थे।


https://ift.tt/lZYMhaO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *