DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शिवहर में सांसद, विधायक, एमएलसी और डीएम महिलाएं:बिहार में पहली बार सभी शीर्ष पदों पर महिला नेतृत्व

शिवहर जिले ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जहां के सभी चार शीर्ष पद – सांसद, विधायक, एमएलसी और जिलाधिकारी – महिलाओं के पास हैं। यह स्थिति बिहार में पहली बार बनी है और इसे महिला नेतृत्व का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। जिले में लोकसभा का प्रतिनिधित्व सांसद लवली आनंद कर रही हैं, जबकि रेखा कुमारी एमएलसी हैं। शिवहर विधानसभा से डॉ. श्वेता गुप्ता पहली बार निर्वाचित हुई हैं। प्रशासनिक कमान प्रथम महिला जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के हाथों में है। महिलाओं का यह चतुर्स्तरीय नेतृत्व जिले के लिए ऐतिहासिक है। महिला नेतृत्व से कार्य संस्कृति में बदलाव, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ी इस अनोखे संयोजन से जिले में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि महिला नेतृत्व से कार्य संस्कृति में बदलाव आया है, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ी है और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है। जनसुनवाई भी अधिक संवेदनशील हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर हुआ समन्वय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से प्रशासनिक ढांचा मजबूत हुआ है। नियमित बैठकों, फील्ड विजिट और जनता से सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। नवपदस्थापित जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिले के विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से शिवहर जिले को बिहार के मानचित्र पर एक विशिष्ट स्थान दिलाया जाएगा और सभी सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।


https://ift.tt/1ca3FzB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *