शिवहर महिला थाना ने एक मामले में वांछित अभियुक्त मुकेश राम के घर इश्तिहार चिपकाया है। यह कार्रवाई अम्बाकला गांव में की गई। महिला थाना कांड संख्या 44/25 से संबंधित मामला महिला थाना अध्यक्ष कल्याणी कुमारी ने बताया कि यह कार्रवाई महिला थाना कांड संख्या 44/25 से संबंधित है। इश्तिहार के माध्यम से अभियुक्त को जल्द से जल्द न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी गई है। हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई थाना अध्यक्ष कल्याणी कुमारी ने यह भी जानकारी दी कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय पर हाजिर नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पिपराही थाना अध्यक्ष भी मौके पर उपस्थित थे।
https://ift.tt/tsjUdTh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply