शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के मेरठ महानगर अध्यक्ष रजत सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब झुग्गीवासियों के लिए पक्के मकानों की मांग की गई। शिवसेना का आरोप है कि नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसके कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीब झुग्गीवासियों को नहीं मिल पा रहा है, बल्कि संपन्न वर्ग को दिया जा रहा है। इसी वजह से मेरठ में झुग्गी-झोपड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संगठन ने बताया कि प्रशासन गढ़ रोड स्थित रंगोली मंडप के पास नाले किनारे बसी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने की धमकी दे रहा है। इससे गरीब झुग्गीवासियों में भारी आक्रोश है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो सकता है। शिवसेना ने पूर्व में भी 23 सितंबर 2024 और 20 अगस्त 2025 को ज्ञापन देकर झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए पक्के मकानों की मांग की थी। हालांकि, डूडा विभाग ने इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। संगठन ने मांग की है कि प्रशासन झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने से पहले इन निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर उपलब्ध कराए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो शिवसेना इन झुग्गीवासियों के साथ मिलकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने भी डूडा में फैले भ्रष्टाचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीब को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और प्रशासन ने पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। इस दौरान अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, सोनिया उत्तम, किसा, किशन कटारिया, इमतिमाज आजम, प्रधान, राजेश तोमर, महेश, अदन सक्सैना अमित शौकत सलमानी, काले, साहिल ओमप्रकाश, विक्रांता, रोइ विरहम लिए, मोर अजय, प्रमिन्द्र, भारत, बानो कविता सज्धु, प्रविण बन्टी कपिल, राहुल, दीपक, समिर पकेज, राजकुमार कबीर कोमल, सीमा, गुड्डी, बबली और माला समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply