DniNews.Live

शिवपाल यादव बोले- भाजपा सनातन का अपमान कर रही:इस सरकार में कुछ भी निष्पक्ष नहीं, अतीक अहमद के सवाल पर भड़के

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को आगरा पहुंचे। धुरंधर मूवी में अतीक अहमद को ISI एजेंट दिखाने के सवाल पर शिवपाल यादव भड़क गए। उन्होंने मीडिया को ही भाजपा का एजेंट बता दिया। आगरा के कालिंदी विहार में एक प्राइवेट हॉस्पिटल का उद्घाटन करने शिवपाल यादव आए थे। उन्होंने कहा- प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को स्नान न करने देना गंगा और शंकराचार्य दोनों का अपमान है। भाजपा हमेशा सनातन का अपमान करती है। मथुरा में हुई घटना पर उन्होंने कहा- भाजपा सरकार में दंगे ही होते हैं। इस सरकार में कुछ भी निष्पक्ष नहीं होता। किसी की सुनवाई नहीं है। ये अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में झूठे मुकदमे, झूठे वादे और झूठे दावे ही हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए। निष्पक्षता दिखाई नहीं देगी तो आरोप लगेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *