DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शिमला से भी ठंडा रहा गयाजी, 5° पहुंचा न्यूनतम तापमान:4 जनवरी से फिर शुरू होगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, अगले दो दिन कोहरा रहेगा

गयाजी में नए साल के आगाज ठंड और कोहरे से हुआ। कोहरे और पछुआ के असर से न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ गया। बुधवार को गया सूबे का सबसे ठंडा शहर बन गया। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 5.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय इलाकों में पहुंच चुका है। 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी के आसार हैं। इसके असर से अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, तीन-चार जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले दो दिनों तक सुबह कोहरा रहेगा और धूप देर से निकलेगी। 4 जनवरी से फिर शुरू होगी हाड़ कंपाने वाली ठंड मौसम एक्सपर्ट शैलेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक, गयाजी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप 4 जनवरी से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को एक मजबूत सक्रिय विक्षोभ पहाड़ों पर आने वाली है। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी तक पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा, गयाजी में कड़ाके की ठंड फिर से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में फिलहाल ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। बुधवार को शिमला से भी ठंडा रहा गयाजी बुधवार को गयाजी शिमला से भी ज्यादा ठंडा रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गया उससे काफी नीचे रहा। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिर गया, जबकि 48 घंटे में चार डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई। गया के बाद सबौर 5.6 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा। लेकिन गया पहले पायदान पर रहा। बुधवार की सुबह घने कोहरे वजह से जनजीवन सुस्त रहा। सड़कें देर तक खाली दिखीं। लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचने के जुगत में नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि सुबह थोड़ी देर से ही सही लेकिन धूप निकली। ठंड के मामले में इस बार पुराने रिकॉर्ड भी टूट गए। पिछले तीन साल 2024, 2023 और 2022 के दिसंबर में न्यूनतम तापमान कभी भी 5.2 डिग्री से नीचे नहीं गया था। 2024 में सबसे ठंडा दिन 15 दिसंबर रहा, जब पारा 7.3 डिग्री तक गिरा। 2023 में 19 दिसंबर को 6.1 और 2022 में 28 दिसंबर को 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। इससे पहले 2021 में 20 दिसंबर को 4.1 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार 31 दिसंबर को 5.0 डिग्री के साथ गया ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।


https://ift.tt/qlMXPWw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *