हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद को लेकर विवाद आज फिर सामने आया है। हिंदू संगठन मुस्लिमों को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने की तैयारी में हैं, जबकि देवभूमि संघर्ष समिति ने प्रदर्शन और स्कूलों से बच्चों को घर रखने की अपील की है। इसी मामले में समिति के दो पदाधिकारी 4 दिन से अनशन पर बैठे हैं और इनकी मांग है कि कोर्ट द्वारा अवैध करार मस्जिद की बिजली-पानी काटा जाए और बीते शुक्रवार को दर्ज FIR वापस ली जाए। दरअसल, बीते शुक्रवार को इन्होंने बाहरी राज्यों के मुस्लिमों को संजौली मस्जिद में जाने से रोका था। इस दौरान, मुस्लिमों के साथ बहस भी हो गई थी। इनका कहना था कि कोर्ट द्वारा अवैध करार मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में तीन महिलाओं सहित छह लोगों पर FIR दर्ज की, जबकि हिंदू संगठन विरोध में भड़क गए हैं। संगठन का कहना है कि कोर्ट मस्जिद को अवैध घोषित कर चुका है और 30 दिसंबर तक गिराने के आदेश भी दे दिए हैं। देवभूमि संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी मांगें नहीं सुन रहा, इसलिए उन्होंने आज मस्जिद में नमाज रुकवाने और बड़े आंदोलन की घोषणा की है। अब सिलसिलेवार पढ़े क्या है पूरा मामला…
https://ift.tt/wCvz6eF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply