DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘शिक्षा व्यक्ति को राष्ट्र के विकास में भागीदार बनाती’-एएसपी:एबीवीपी ने ‘परिषद की पाठशाला’ का किया शुभारंभ,कहा-जरूरतमंद बच्चों को दिशा मिलेगी

शेखपुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नगर के सेवा बस्ती गिरिहिंडा में “परिषद् की पाठशाला” का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीपीओ सह एएसपी राकेश कुमार और नगर परिषद शेखपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में विभाग संयोजक आकाश कश्यप, जिला सह संयोजक निशांत कुमार, नगर मंत्री बबन राय, नगर सह मंत्री रौशन कुमार और कॉलेज अध्यक्ष बिट्टू सम्राट सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर Impact Spark Foundation के अंजनी कुमार के सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी और पेन वितरित किए गए। एएसपी राकेश कुमार ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को सशक्त बनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में भागीदार बनाती है। उन्होंने एबीवीपी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से वंचित और जरूरतमंद बच्चों को नई दिशा मिलेगी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने भी इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने ‘परिषद् की पाठशाला’ को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने बताया कि ‘परिषद् की पाठशाला’ का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इसका लक्ष्य उन्हें मुख्यधारा में शामिल कर अपने सपनों को साकार करने में मदद करना है। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल को समाज के लिए एक सकारात्मक और सराहनीय कदम बताया।


https://ift.tt/y96lB7V

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *