भोजपुर जिले के शाहपुर के अंचलाधिकारी (सीओ) आनंद प्रकाश ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। अन्य मामलों की सुनवाई अगले दिन सीओ आनंद प्रकाश ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत कागजातों की जांच की। उन्होंने कुछ मामलों का तत्काल समाधान किया, जबकि अन्य मामलों की सुनवाई अगले दिन करने की बात कही। जनहित के कई मामले उठे जनता दरबार में सीपीआई के जिला अध्यक्ष उत्तम प्रसाद, कामरेड काशीनाथ यादव और जयशंकर ने भी शाहपुर क्षेत्र से जुड़े जनहित के कई मामले उठाए। उन्होंने विशेष रूप से शाहपुर प्रखंड की दामोदरपुर पंचायत के जवईनिया में गंगा कटाव से प्रभावित लोगों को 3 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराकर कब्जा दिलाने की मांग की। जनता दरबार को लेकर प्रखंड क्षेत्र के फरियादियों की भीड़ लगी रही।
https://ift.tt/Mi0Dqv7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply