DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शाहपुर विधायक राकेश ओझा चंदा केवटिया गांव पहुंचे:पुण्यतिथि कार्यक्रम में लोगों से मिले, खेल-शिक्षा प्रतियोगिता में बांटे पुरस्कार

शाहपुर विधायक राकेश रंजन उर्फ राकेश ओझा शनिवार को शाहपुर प्रखंड के चंदा केवटिया गांव पहुंचे। उन्होंने यहां शिवम सिंह की माता की दूसरी पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विधायक ओझा ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पुण्यतिथि के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदा केवटिया में क्रिकेट मैच और छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विधायक राकेश ओझा ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने क्रिकेट में विजेता टीम को भी ट्रॉफी भेंट की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक ने शिवम सिंह को खेल और शिक्षा दोनों प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बधाई दी।


https://ift.tt/lRFKtcm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *