DniNews.Live

शाहजहांपुर में 250 महिलाएं बनीं ‘दामिनी’:महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में पुलिस की मदद करेंगी

शाहजहांपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए ‘मिशन दामिनी’ पहल शुरू की गई है। इस अभियान के तहत जिले की 250 सक्रिय महिलाओं को ‘दामिनी’ बनाया गया है। ये महिलाएं गांवों में होने वाले अपराधों या अन्याय की सूचना पुलिस तक पहुंचाएंगी, ताकि घटना होने से पहले उसे रोका जा सके। पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में इस अभियान की शुरुआत की गई। इसमें मुख्य रूप से महिला अधिकारियों ने शिरकत की। एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भवरे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ‘मिशन दामिनी’ के मकसद को समझाया। इस अभियान के लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सक्रिय महिलाओं का चयन किया गया है। इनमें आशा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। इन सभी ‘दामिनी’ महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भवरे ने बताया कि इन महिलाओं का मुख्य कार्य गांवों में किसी भी महिला के साथ होने वाले अपराध या अन्याय की जानकारी तुरंत पुलिस को देना है। पुलिस का उद्देश्य है कि किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले ही उसे रोका जा सके। प्रत्येक थाना क्षेत्र से दस-दस महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *